पीथमपुर/ औद्योगिक नगर: पीथमपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।

यह घटना 4 फरवरी 2026 को घटित हुई थी। आरोपी विकास पिता सुभाष मेडा, निवासी भील दूधी, धामनोद, ने पीथमपुर के हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुजरात के मोरबी ले गया था।

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए एक सघन तलाश अभियान चलाया। चार दिनों के भीतर नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस मामले में पुलिस की तत्परता और सख्ती से की गई कार्रवाई ने अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश दिया है, जिससे समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना को बल मिला है।