नर्मदा ब्रिज से युवक की छलांग, नीचे मिला शव; मृतक की पहचान कैलाश चौहान के रूप में
बुधनी/नर्मदापुरम। नए नर्मदा ब्रिज से एक युवक द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ब्रिज पर एक बाइक और चप्पल लावारिस हालत में मिलने पर लोगों को संदेह हुआ। आसपास तलाश करने पर ब्रिज के नीचे पत्थरों और रेत में युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम पुलिस को भी अवगत कराया गया। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान कैलाश चौहान के रूप में हुई है, जो कि आईटीआई रोड, होशंगाबाद निवासी और पेशे से डेयरी संचालक बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक द्वारा छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
(अपडेट जारी)

Continue With Google
Comments (0)