नर्मदापुरम
नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता, चरित्र संदेह के चलते की थी ढाबा संचालक की हत्या
एंकर/न्यूज कॉपी :
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में हुए चर्चित राजपूत ढाबा संचालक हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चरित्र संदेह के चलते आरोपी ने इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक 17 जून को सोहागपुर थाना क्षेत्र में राजपूत ढाबा संचालक सचिन पुवैया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधनी निवासी विवेक उर्फ धनीराम गुर्जर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने सचिन को बहाने से मोटरसाइकिल पर बैठाकर रानी पिपरिया नहर पुलिया के पास ले जाकर सिर में गोली मार दी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल, बाइक, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच के चलते पूरे मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट : साई कृष्णा एस. थोटा, पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम।

Continue With Google
Comments (0)