बैतूल/मुलताई किसान संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर "16 जनवरी राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस" के प्रचार-प्रसार हेतु "बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 रद्द करो, मनरेगा बहाल करो" यात्रा तीसरे दिन बोरदेही, नरेरा, रतेड़ा, आमला, कान्हा बघोली पहुंची।

यात्रा में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम, जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन, आमला तहसील अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी, महामंत्री भागवत परिहार, और संदीप सिंह शामिल रहे।

बोरदेही में नई इकाई का गठन

तहसील अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी की अनुशंसा पर बोरदेही में किसान संघर्ष समिति की नई इकाई का गठन किया गया।

  • लखन सूर्यवंशी - ग्राम मांडई के अध्यक्ष
  • अर्जून यदुवंशी - नरेरा के अध्यक्ष
  • अजय प्रजापति - बोरदेही के अध्यक्ष
  • बबलू यदुवंशी - भयावाड़ी के अध्यक्ष
  • बलराम यादव - आमला तहसील के सचिव

आंदोलन के प्रमुख वक्ता

डॉ सुनीलम ने कहा कि किसान संघर्ष समिति गन्ने की ₹500 प्रति क्विंटल पर खरीद के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर किसान आंदोलन को मजबूत बनाएं।

जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के ने सरकार से सभी सब्जियों और फलों की एमएसपी पर खरीद की मांग की और शहीद किसान स्मृति सम्मेलन के कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया।

तहसील अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के दबाव के बावजूद वे समाजवादी विचारधारा के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे।

लक्ष्मण बोरबन ने कहा कि किसान संघर्ष समिति पिछले 28 वर्षों से किसानों के न्याय के लिए संघर्षरत है और अब समय आ गया है कि किसान अपने हक के लिए खड़े हों।

आगामी कार्यक्रम

महामंत्री भागवत परिहार ने कहा कि बीज विधेयक और बिजली सुधार विधेयक का देशभर में विरोध हो रहा है और 16 जनवरी को प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा।