अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार द्वारा अनूपपुर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने इस सूची में जिला अध्यक्ष, संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव सहित कुल 51 पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
जारी सूची में अनूपपुर जिले से श्री निरंजन सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। श्री निरंजन सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और पूर्व में मंडलम अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने सक्रिय एवं कर्मठ भूमिका निभाई है। उनके इसी कार्य अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद श्री निरंजन सिंह ने कहा कि वे पार्टी की गाइडलाइन एवं वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Continue With Google
Comments (0)