निवाड़ी_ पुलिस_ की _अनूठी पहल यातायात नियमों का पालन करने वालों का 'गुलाब और गजक' से स्वागत
यातायात जागरूकता माह के तहत पुलिस की पहल; यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति यातायात जागरूकता माह जनवरी मनाया जा रहा है इसी क्रम में निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रायसिंह नरवरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर के मार्गदर्शन में
यातायात जागरूकता माह जनवरी के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह एवं यातायात प्रभारी नीरज शर्मा ने सड़क पर उतरकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रोत्साहित किया।
अक्सर यातायात अभियानों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन आज का दृश्य कुछ अलग था। इस अभियान के तहत उन राहगीरों को रोककर बधाई दी गई जो हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर चल रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गजक खिलाई और गुलाब का फूल भेंट कर उनके जिम्मेदार नागरिक होने की सराहना की।
साथ ही सेल्फ़ी पॉइंट बनाकर जिम्मेदार नागरिक होने की फोटो भी निकाली। अभियान के दौरान लगभग 50 गाड़ियों को रोककर चालकों को इसी तरह सम्मानित किया गया और भविष्य में भी नियमों के पालन की सीख दी गई।
अधिकारियों का संदेश
Continue With Google
Comments (0)