इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर निवाड़ी में कांग्रेसियों ने किया उपवास 
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर निवाड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में एक दिन का उपवास कार्यक्रम नगर के मेन मार्केट में स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समीप समस्त कांग्रेस पार्टी के साथियों के द्वारा रखा गया जिसमें  पृथ्वीपुर के लोकप्रिय विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ अमित राय जी कांग्रेस नेत्री रोशनी यादव  आनंदी पालरामदेवी परिहार  ब्लॉक अध्यक्ष श्धीरेन्द्र परमार  राकेश अहिरवार दीपक वंशकार  जयप्रकाश मिश्रा जी  संतोष शर्मा रमेश निराला हरिमोहन बाथम  सहित बड़ी संख्या में जिले भर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण शामिल हुए इस दौरान सभी ने घटना के विरुद्ध स्वरूप उपवास रखा एवं इस दौरान पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया घटना को लेकर मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार को जमकर आलोचना की