रोल प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र मड़िया में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण 
-- 
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक सह संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं म.प्र. एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद तथा प्रबंध संचालक म.प्र. अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) श्री सतेन्द्र सिंह ने विधानसभा पृथ्वीपुर अंतर्गत मतदान केन्द्र मड़िया में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।