शातिर चोर गुलशन चौधरी हुआ गिरफ्तार, आधारताल क्षेत्र के हर्ष नगर में दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष नगर में लगभग एक हफ्ते पहले एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी, जहां अयोध्य घूमने गए एक परिवार के सुने मकान में कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था,
वहीं इस मामले की पड़ताल करते हुए आधारताल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है थाना प्रभारी आधारताल प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि आधारताल थाना क्षेत्र के हर्ष नगर निवासी नीरज खरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 24 जनवरी को परिवार सहित अयोध्या गए हुए थे तीन चार दिन बाद जब वह जबलपुर घर वापस आए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, इसके अलावा घर की अलमारी में रखा लाखों का सोना चांदी और कैश पैसे सब गायब था,
जिसकी रिपोर्ट आधारताल थाने में दर्ज की गई थी,
वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट के साथ साथ तकनीकी सहायता से जांच शुरु की गई तो एक शातिर चोर गुलशन चौधरी का नाम सामने आया, जिसके बाद आधारताल पुलिस ने पड़ताल और तेज की जहां बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी मदार टेकरी कब्रिस्तान में गुलशन चौधरी खड़ा है, सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी जहां शातिर चोर गुलशन चौधरी को पकड़ा गया, और थाने लाया गया जिसके बाद आरोपी ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी ने सार चोरी किया हुआ जेवर मदार टेकरी कब्रिस्तान में छिपाकर रखा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही फरार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, थाना प्रभारी आधारताल की माने तो जल्द ही बाकी के चोर भी सलाखों के पीछे होंगे

Continue With Google
Comments (0)