एसआई मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप, कांग्रेसी मोघट थाने पहुंचे, एफआईआर की मांग पर धरना
खंडवा।
पूरे मध्य प्रदेश सहित खंडवा जिले में एसआई मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मोघट थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि आपत्तिकर्ताओं को यह तक जानकारी नहीं है कि वे जिस वार्ड के मतदाताओं पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं, वे वास्तव में उसी वार्ड के निवासी हैं या नहीं। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसके पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस पार्षदों एवं कर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मोघट थाने पहुंचे। यहां उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है और इससे आम नागरिकों के मतदान अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Continue With Google
Comments (0)