नर्मदापुरम
रविवारीय हाट में व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे अधिकारी, अतिक्रमण हटाकर यातायात कराया सुचारू
मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर जुर्माना और जब्ती की चेतावनी, नियमित कार्रवाई जारी रहेगी
नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश पर शहर के रविवारीय हाट को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन और नगर पालिका का अमला रविवार को सड़क पर उतरा। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख एवं तहसीलदार सरिता मालवीय के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क किनारे फल एवं सब्जी के ठेले लगाकर यातायात बाधित करने वाले विक्रेताओं को हटाकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना और सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
नगर पालिका की राजस्व शाखा के आरएसआई शेख अकबर ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर दिनभर बाजार क्षेत्र, विशेषकर कोठी बाजार सब्जी मंडी में टीम तैनात रही। जेल रोड, पुलिस लाइन और होमगार्ड कार्यालय तिराहे के आसपास सड़क किनारे बैठे फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही। साथ ही मुनादी कराकर सभी व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई।
कार्रवाई के दौरान राजस्व शाखा के आरएसआई शेख सिकंदर, ब्रजेश सारवान, दिलावर बेग, सुनील अवस्थी, राजेश दीवान सहित नगर पालिका का राजस्व अमला उपस्थित रहा।
Continue With Google
Comments (0)