ओंकारेश्वर -
राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर खंडवा तथा ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मार्ग पर मिर्ची का व्यवसाय कर अपने जीविका चला रहे व्यापारियों दुकानदारों की दुकानें लगा कर मार्ग अवरुद्ध कर रहे फुटकर मिर्ची विक्रेताओं पर चेतावनी के बाद प्रशासनिक कार्यवाही के बाद हुआ हंगामा, महिलाओं ने ओंकारेश्वर पहुंचे विधायक नारायण पटेल को नगर परिषद कार्यालय में घेरा ,विधायक को भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस बुलाना पड़ी ,महाशिवरात्रि व अमावस्या की तैयारियों के बीच
कलेक्टर खंडवा के निर्देश पर प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही मोरटक्का क्षेत्र में सड़क किनारे फुटकर मिर्ची बेचने वाले दुकानदारों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई के दौरान करीब 15 से 20 दुकानदारों की सामग्री एक ट्रैक्टर में जप्त कर तहसील कार्यालय लाई गई। रास्ते में सामग्री मार्गों पर फैली पाई गई जबकि जप्त सामग्री उचित स्थान पर भेजी गई थी पत्रकारों से पीड़ित महिला पुरुषों ने आरोप लगाते हुए कहा की
उनकी जप्त की गई मिर्ची में से कुछ मिर्ची पोटली में से तहसील कार्यालय के बाहर कुछ कोटवारों द्वारा आपस में बंदर बांट करते दिखाई दिए तथा मिर्ची दुकानदारों को देख कोटवार वहां से भाग गये। इस घटना से नाराज मिर्ची विक्रेताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित दुकानदार क्षेत्रीय विधायक नारायण पटेल से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई इस अवसर पर
धर्मेंद्र कुंडले, दीपेंद्र केवट ,बनवट वर्मा, आयुष पाल, रोशनी केवट रोशनी कुंडले, प्रभु
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक को कार्यालय में घेर लिया तथा उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी
स्थिति को देखते हुए पुलिस सुरक्षा में विधायक ने महिलाओं और दुकानदारों की समस्याएं सुनीं।
विधायक नारायण पटेल ने आश्वासन दिया कि जप्त की गई सामग्री दुकानदारों को वापस दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा जप्त मिर्ची को उठाने या आपस में बांटने की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक नारायणपटेल ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी महाशिवरात्रि और अमावस्या पर्व पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार अनाउंसमेंट कर सड़क किनारे दुकानें हटाने की समझाइश दी जा रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार नरेंद्र मुवेल ने कहा कि मोरटक्का ओंकारेश्वर के बीच रोड का कार्य चल रहा है तथा शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे प्रशासन के निर्देश पर यातायात अवरोध कर रहे मिर्ची व्यापारियों को पूर्व में सूचना दी गई थी उसके बावजूद भी दुकान नहीं हटाई गई शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिर्ची जप्त कर तहसील कार्यालय लाई जा रही थी कोटवारों द्वारा मिर्ची ले जाने के मामले में नायब तहसीलदार ने खंडन करते हुए कहा ट्रैक्टर से लाते वक्त मिर्ची व अन्य रास्ते मे सामग्री गिर गई होगी किसी प्रकार कोटवारों द्वारा जप्त की गई सामग्री में लूटपाट नहीं की गई है विधिवत्त पंचनामा बनाकर कार्रवाई की गई है कुछ व्यापारी गलत जानकारी पत्रकारों को दे रहे हैं
Continue With Google
Comments (0)