*ओवरलोड रेत से भरे 4 हाईवा जब्त, खनन माफियाओं में हडक़ंप*
सीधी , रामपुर नैकिन। अवैध रेत परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। बीती रात राजस्व, खनिज, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रेत से भरे 4 ओवरलोड हाईवा वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों को पुलिस थाना रामपुर नैकिन की पिपराव चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है
*रात भर चला सर्च ऑपरेशन*
तहसीलदार आशीष मिश्रा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में प्रशासनिक अमला रात 10 बजे से लेकर सुबह तक सडक़ों पर मुस्तैद रहा। टीम ने घेराबंदी कर इन वाहनों को पकड़ा, जो क्षमता से अधिक रेत लादकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे।
*इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका*
इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार आशीष मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी, नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी, डिप्टी रेंजर मिनी जायसवाल और खनिज विभाग के निरीक्षकों ने संयुक्त रूप से किया।कड़ी चेतावनी: जारी रहेगा अभियान*
तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध रेत, कोयला और लकड़ी के अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के खनन माफियाओं और अवैध परिवहनकर्ताओं में हडक़ंप मचा हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)