उचेहरा: वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री बाबूलाल दाहिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू की उपस्थिति में केक काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने बाबूलाल दाहिया की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रमुख अतिथि और उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
- जनपद सदस्य रमेश कुशवाहा
- दाहिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दाहिया
- संभागीय सचिव सोनू दहायत
- जिलाध्यक्ष राजेंद्र दाहिया
- डॉ. दिलीप द्विवेदी
- बलिराम सिंह
- इंद्रपाल सिंह
- शिक्षक सुरेश दाहिया
- बीएल दाहिया
- एम एल वर्मा
- बृजेंद्र दाहिया
- सुरेन्द्र दाहिया
- मानती, विद्या दाहिया, योगिता दहायत
- पूर्व पार्षद अरुणा एवं रामबालक
- रामबिहारी परौहा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सतवत सिंगरौल
कार्यक्रम के उपरांत, उपस्थित अतिथियों ने श्री दाहिया द्वारा पिथौराबाद में विकसित परम्परागत अनाजों के बीज बैंक और कृषि आश्रित समाज के भूले-बिसरे उपकरणों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
इस आयोजन में जिले के विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए, जिन्होंने साहित्य और संस्कृति को समर्पित इस अनोखे संग्रहालय की सराहना की।

Continue With Google
Comments (0)