पांढुर्णा की सौसर सिविल अस्पताल के सामने लघु कर्मचारी तीन दिनों से धरना प्रदर्शन 20 से भू हड़ताल करने की चेतावनी 

 

वही बीएमओ का जवाब सभी आरोप गलत और निराधार है कोई काम करना नहीं चाहता इसलिए चल रहा विरोध

 

सौसर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. योगेश शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो स्वास्थ्यकर्मी 20 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नीलकंठ विरखारे ने बीएमओ डॉ. शुक्ला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा डॉ. शुक्ला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।  

 

विरखरे ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन के नाम पर गर्भवती महिलाओं के रिश्तेदारों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। 

 

 

 नहीं डॉक्टर बीएमओ योगेश शुक्ला का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में जिन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है वह कई कई दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं और वह ड्यूटी नहीं करते हैं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की शिकायत दे रही थी जब इन पर कार्रवाई की गई तो उन्होंने गंभीर आरोप लगा दिया ऐसे डॉक्टर और कर्मचारियों की काम करने की लापरवाही चल रही है मेरे पर लगाए के सारे आरोप निराधार हैं