9 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पटेल फार्म हाउस पर मंथनआदिवासी विकास परिषद की बैठक में बनी रणनीति, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने समाज से किया एकजुट होने का आह्वान
रिपोर्टर: मुस्तकीम मुगल |
आलीराजपुरआगामी विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को लेकर रविवार को पटेल फार्म हाउस पर आदिवासी विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने की। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की अधिकतम सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को पूरे उत्साह, परंपरा और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत विशाल रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, युवा सम्मेलन तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, गौरव और अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक योगदान को याद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से 9 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि "जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा तथा समाज की एकता को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।" समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।बैठक में सरपंच कैलाश चौहान, सरपंच अंगर सिंह चौहान, मालसिंह चौहान, राजू भाई चौहान, जयेन्द्र खरत, विक्की भाई, संजू, पिंटू कनेश, लालू भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने आगामी विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक, भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
Continue With Google
Comments (0)