देश और प्रदेश की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
राष्ट्रीय समाचार

गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा की मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे. पीएम मोदी ने आगे लिखा की मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे.

पीएम मोदी ने एक और एक्स में पोस्ट में करते हुए लिखा, “सर्वस्व समर्पण उस चेतना की अभिव्यक्ति है, जिसमें राष्ट्र और मानवता सर्वोपरि होती है। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी इसी भावना से देश के जन-जन को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया”.

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषित भी शेयर किया है। उन्होंने संस्कृति श्लोक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, “यस्येमे हिमवन्तो महित्वा यस्य समुद्रं रसया सहाहुः। यस्येमाः प्रदिशो यस्य बाहू कस्मै देवाय हविषा विधेम॥” इस संस्कृति सुभाषित का अर्थ है, “जिस राष्ट्र की महिमा का गान हिमालय करता है, जिसकी कीर्ति नदियों के साथ समुद्र तक प्रवाहित होती है और जिसकी भुजाओं के समान दिशाएं उसे नमन करती हैं, उस राष्ट्र को हम अपना सर्वस्व समर्पित करें.”
राज्य एवं प्रशासन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 11 से 16 फरवरी को वन मेले का शुभारंभ महाकाल वन मेला "समृद्ध वन, खुशहालजन थीम पर पहली बार आयोजित हुआ. सीएम मोहन यादव बुधवार को करीब शाम 4 बजे उज्जैन के सेठी नगर में वन मेला का शुभारंभ किया.

इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 का VISION भी लोगों के साथ शेयर किया.

पुलिस और अपराध

सागर जिले के केसली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजपुर में असामाजिक तत्वों ने बीती रात सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से क्षेत्र में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पंप हाउस में सेंध लगाई और कीमती केबल काटकर फरार हो गए. सुबह जब ग्रामीण और संबंधित लोग वहां पहुंचे, तो केबल कटी देख उनके होश उड़ गए.

इस घटना के कारण क्षेत्र की जल आपूर्ति व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही, रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की गई है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके.

कानून व्यवस्था एवं खनिज कार्रवाई

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार कठोर कदम उठाए जा रहे हैं. संयुक्त अभियान के तहत बुधनी और रेहटी क्षेत्र में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 01 पोकलेन और 01 जेसीबी मशीन जब्त की है.

इन मशीनों को शाहगंज थाने की अभिरक्षा में रखा गया है. सीहोर कलेक्टर के आदेश के बाद टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की, जिसे इछावर थाने में रखा गया है. इसी तरह, मुरूम खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए 01 डंपर को रेहटी थाने में जब्त किया गया है.

जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद चौहान ने बताया कि जब्त वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अंतर्गत मामले दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है
कृषि और किसान

रायसेन जिले के दीवानगंज के किसानों ने खराब चना और गेहूं की फसल को लेकर कलेक्ट्रेट का दरवाजा खटखटाया। किसानों का आरोप है कि मध्य भारत फास्फेड प्राइवेट लिमिटेड नामक फास्फेड बनाने वाली फैक्ट्री के केमिकल युक्त धुएं के कारण उनकी फसलें खराब हो रही हैं.

इस समस्या से प्रभावित किसानों की लगभग 35 एकड़ जमीन फैक्ट्री के आसपास स्थित है. कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की अनुपस्थिति में किसानों ने अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय से मुलाकात की. अपर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कृषि विभाग से कराई जाएगी.

किसानों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री रात में अधिक धुआं छोड़ती है, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं. किसान राजकुमार साहू ने कहा, "फैक्ट्री से निकलने वाला रासायनिक धुंआ हमारी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। अगर यह जारी रहा, तो हमें लाखों का नुकसान होगा।"