*भैरुंदा पुलिस ने 08 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किय गिरफ्तार
*कुल 63 लीटर देशी शराब क़ीमती करीबन 31,500/- रुपये की ज़प्त*
क्षेत्र मे अवैध रुप से शराब बिक्री खेल गांव गांव मे हो रहा है
जिसके चलते कई ग्रामीण क्षेत्रो कि महिलाये व बच्चे शराब बिक्री के विरोध मे शासन प्रशासन से लेकर पुलिस तक गुहार लगा रहै पर स्थिति जस से तस बनी हुई है जिले सा अबकारी विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा या यु कहै की विभाग या तो पैसो का नशा या शराब के आगोश मे है । कभी कभार
सुचना मिलने पर पुलिस कार्यवाही करती है उसी के तहत भेरुंदा पुलिस ने बीती रात
दिनांक 02-03.06.2026 को रात्रि कस्बा गस्त के दौरान
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की चींटीखेडा रोड पर विष्णु पंवार ने अपने निर्माणाधीन मकान मेें शराब की पेटिया छुपा रखी है। और पेटी बाहर निकाल कर कहीं ले जाने की फिराक मे है। सूचना प्राप्ति पश्चात गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर *श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें एक टीम गठित की गईl टीम द्वारा हमराह फोर्स के मौके पर विष्णु पंवार के खेत पर बने
मकान चींटीखेडा रोड ग्राम अकावलिया पर पंहुचे की एक
व्यक्ति मकान के बरामदे मे अन्धेरे मे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे हमराह फोर्स की
मदद से पकडा जिसके पास देखा तो शराब की पेटिया बरामदे मे रखी थी। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विष्णु प्रसाद उम्र 40 साल निवासी ग्राम राला का होना बताया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शराब कि पेटी की गिनती की गई तो देशी
मदिरा शराब की 08 पेटिया कुल 63 लीटर शराब कीमती करीबन 31,500/- रूपये की मिली जो आरोपी के कब्जे से ज़प्त कर कब्जा लिया गयाl
प्रकरण मेें ज़प्तशुदा शराब के संबंध मेें पूछताछ की जा रही है ।
*सराहनीय भूमिका-*
उक्त कार्यवाही में सउनि रामकृष्ण गोर, प्र.आर. 642 राममनोहर यादव, आर. 620 नीलेश, आर. 861 सतेन्द्र, आर. 795 रविन्द्र, आर. 525 मुकेश, आर. 340 विश्वास आर. 118 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही है l
घर मे रखी 63लीटर अवैध शराब जप्त पुलिस ने आरोपी को किया गिराफ्तार
पुलिस ने मुखबिर की सुचना से करीब 8पेटी देशी शराब कि जप्त
Continue With Google
Comments (0)