मोहनगढ़।  पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई  के द्वारा गुंडों एवं दहशतगर्दों पर लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह कुशवाहा  के निर्देशन में, एसडीपोपी0 जतारा अभिषेक गौतम  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  कमल सिंह ठाकुर मोहनगढ द्वारा ग्राम टीलादांत में एक व्यक्ति के अवैध कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखे होने की सूचना पर टीम गठित कर दिनांक-22.03.2026 को उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया जिसे थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक घेराबंदी कर  अवैध कट्टा एवं जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किया गया जिस पर थाना मोहनगढ़ में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया
           उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. कमल सिंह ठाकुर, सउनि संतोष कुमार, आरक्षक पुष्पराज, हितेश,  प्रशांत साहू, दीपक अहिरवार एवं NRS सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा है ।