बुदनी: ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट में हुई केबल चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए बुदनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, एएसपी सुनीता रावत के मार्गदर्शन और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले का खुलासा किया। 19-20 दिसंबर की रात को सोलर प्लांट से लगभग 3000 मीटर केबल चोरी हुई थी, जिसके बाद थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 447/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था।
जांच के दौरान, पुलिस ने भोपाल निवासी साजिद खान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबाड़ियों को केबल बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने 500 मीटर तांबे का तार, 400 मीटर सोलर केबल, ₹1.50 लाख नकद और एक रेनॉल्ट डस्टर कार भी जब्त की है।
आरोपियों ने इछावर एवं विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में भी केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Continue With Google
Comments (0)