प्रांतीय अहिरवार महासंघ द्वारा 28 जून को बीना में विशेष पल्स पोलियो बूथ का आयोजन

बीना, 27 जून 2026। प्रांतीय अहिरवार महासंघ के तत्वावधान में गांधी तिराहा, बीना पर 28 जून 2026 को एक विशेष पल्स पोलियो बूथ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक दी जाएगी।

महासंघ के सभी अभिभावकों से आग्रह है कि वे अपने बच्चों को इस विशेष अवसर पर लाकर पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

पोलियो बूथ का शुभारंभ प्रांतीय अहिरवार महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्गीय श्री किशन लाल नवैया जी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा, जनकल्याण एवं संगठन के लिए समर्पित किया था।

महासंघ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने के लिए प्रोत्साहित करें।

निवेदक:

  • एडवोकेट महेंद्र कुमार नवैया
  • हल्के राम अहिरवार
  • सूरज अहिरवार
  • ठेकेदार सुरेश अहिरवार
  • कमलाबाई अहिरवार
  • श्रीमती कमलेश अहिरवार

संदेश: "हर बच्चा – हर बार, दो बूंद जिंदगी की। आइए, मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाएं।"