जबलपुर की मझौली में एक प्रवासी पक्षी चाइनीस मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसका एक पंख कट गया और वह घायल होकर खेत में जा गिरा। वहां पर मौजूद के किसान ने उसे देखा तो उसे लेकर मझौली के वेटरनरी अस्पताल में पहुंचे जहां पर उसका इलाज कराया गया। इलाज के बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया किसान का कहना है कि उसके खेत में यह प्रवासी पक्षी बैठा था और इस पर कुत्ते हमले करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यहां उड़ नहीं पा रहा था जिसके बाद इसे लाकर वेटरनरी में इलाज कराया गया है बताया जाता है कि यह पेलिन सारस है
Comments (0)