पूरी खबर:

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 का संचालन जिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत CEO (नोडल अधिकारी परीक्षा) नमःशिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में समूचे जिले में परीक्षा संचालन की सघन मॉनिटरिंग की गई।

14 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा में कक्षा 12वीं के बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज विषयों तथा कक्षा 10वीं के NSQF एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषयों की परीक्षा ली गई।

कुल 3955 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3912 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 43 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की नकल की घटना दर्ज नहीं हुई।

कलेक्टर के निर्देशन में विकासखंडवार गठित निरीक्षण दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी बड़ामलहरा के दल ने 2 केंद्रों,

गौरिहार के दल ने 2,नौ गांव के दल ने 1,

तहसीलदार बकस्वाहा के दल ने 3,

तहसीलदार राजनगर के दल ने 2 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लवकुशनगर के दल ने 1 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।जिला शिक्षा अधिकारी के दल ने 4 तथा सहायक संचालक (शिक्षा) के दल ने 3 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।