छतरपुर ब्रेकिंग न्यूज़
राजनगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की संदिग्ध आत्महत्या के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग को जांच से दूर रखा गया है।
छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि राजनगर थाने में हुई घटना की न्यायिक जांच कराई जा रही है और इस जांच में थाने के अधिकारी व स्टाफ शामिल नहीं होंगे।
दो मजिस्ट्रेटों की विशेष कमेटी गठित की गई है जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। कमेटी ने आज मृतक के परिजनों से बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
राजनगर थाना टीआई दीपक शर्मा और उनके पूरे स्टाफ को जांच से अलग रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि न्यायिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)