क्षत्रिय करणी सेना द्वारा मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती
सीहोर विजय मालवीय
क्षत्रिय करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे सीहोर जिले में हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में भव्य शौर्य यात्राएं, भव्य रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। क्षत्रिय करणी सेना जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में सीहोर जिले के इछावर आष्टा सीहोर बुधनी आदि तहसीलों में महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पुष्प माला पहनकर उनके शोर्य को याद कर मनाई गई।
Continue With Google
Comments (0)