कोतवाली प्रभारी बने रवि भूषण पाठक
शहर भ्रमणकर किया लोगो से संवाद
टीकमगढ़ - आज थाना कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी रवि भूषण पाठक को सौंपी गई है, जैसे ही रवि भूषण पाठक को कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने कोतवाली का पदभार ग्रहण कर शहर का भ्रमण किया और लोगों से संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, साथ ही सड़क किनारे लगने वाले हाथ ठेला और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखे सामान को हटाने को लेकर हिदायत दी गईं है, जिससे सड़क पर यातायात सुगम तरीके से चलता रहे, वही कोतवाली प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था को कायम रखना है जिसे पूरी ईमानदारी से कायम रखा जाएगा, अपराध को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)