ओंकारेश्वर।
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नगर परिषद की साधारण सभा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं मांधाता विधायक नारायण पटेल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में परिषद सदस्यों की सहमति से कुल 12 प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जबकि 3 प्रस्ताव अध्यक्ष की विशेष अनुमति से स्वीकृत किए गए।
बैठक में पारित प्रस्तावों के आधार पर विधायक द्वारा नगर में लगभग 4 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों को नगरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।
नगर परिषद परिसर स्थित अमृत पार्क में फ्लैग पोस्ट का लोकार्पण भी विधायक द्वारा किया गया,
सीएमओ का बयान
नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने बताया कि नगर हित से जुड़े 12 प्रस्ताव बैठक में रखे गए थे, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। साथ ही न्यायालय में लंबित एक दुकान संबंधी प्रकरण भी बैठक में चर्चा हेतु रखा गया।
अध्यक्ष ने दी जानकारी
नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार ने पत्रकारों को बताया कि ओंकारेश्वर में 4.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है।
प्रमुख स्वीकृत विकास कार्य
नवीन बस स्टैंड के पास 30 मीटर फ्लेग पेडेस्टल एवं फ्लेग पोस्ट निर्माण कार्य का लोकार्पण। वार्ड क्रमांक 10 में आदिगुरु शंकराचार्य प्रतिमा से कैलाश खो तक सीसी रोड,पेवर ब्लॉक,रिटेनिंग वाल निर्माण,लगभग लागत: ₹3 करोड़ 28 हजार ,वार्ड 1 से 9 एवं 15 में विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड,नाली निर्माण,सीसी रिन्यूवल कार्य,नवीन बस स्टैंड के पास फ्लेग पेडस्टल एवं फ्लेग पोस्ट का भूमिपूजन,लगभग लागत: ₹1 करोड़ 11 लाख,वार्ड 10 से 14 में विभिन्न मार्गों पर,सीसी रोड,नाली एवं सीसी रिन्यूवल कार्य,लगभग लागत: ₹56 लाख 51 हजार,बैठक के अंत में परिषद सदस्यों ने नगर के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई।
Continue With Google
Comments (0)