लोकेशन सीहोर मध्यप्रदेश 

विजय मालवीय

 

साथदेव और टिगाली घाट पर मां नर्मदा सेवा समिति का सफाई अभियान, महाआरती में उमड़े ग्रामीण

 

 

एंकर,,सीहोर जिला । मां नर्मदा सेवा समिति द्वारा नर्मदा के तट साथदेव और टिगाली घाट पर सफाई अभियान चलाकर मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां नर्मदा की आरती की।

समिति के सदस्यों ने नर्मदा घाट पर साफ-सफाई कर आसपास फैले कचरे और प्लास्टिक को हटाया तथा लोगों को नर्मदा नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया। समिति द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि नर्मदा के जल में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा न फेंके, ताकि मां नर्मदा का पवित्र जल स्वच्छ बना रहे।

मां नर्मदा सेवा समिति पिछले कई वर्षों से लगातार नर्मदा के विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में भैरूंदा तहसील के अलग-अलग नर्मदा घाटों पर समय-समय पर सफाई कर मां नर्मदा की साथ देव टिगाली घाट पर हर सोमवार आरती का आयोजन भी किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और भक्तों ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं