बैतुल/आमला: पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने आमला एयरफोर्स स्टेशन से चंदन के पेड़ों की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सफलता से पुलिस ने अपनी तत्परता और प्रभावी टीमवर्क का परिचय दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

फरियादी कार्पोरल संदीप मोहबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने एयरफोर्स स्टेशन आमला की बाउंड्रीवाल की ग्रिल काटकर प्रवेश किया और लगभग 500-600 मीटर अंदर स्थित चंदन के चार पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए चंदन की अनुमानित कीमत ₹60,000 से ₹70,000 थी। इस मामले में थाना आमला में अपराध क्रमांक 685/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

थाना आमला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, संदिग्धों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस की। तत्पश्चात ग्राम पावल एवं वरूड क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • संदीप पिता नानेश्वरराव शेंडे, उम्र 42 वर्ष, निवासी केदार चौक, वरूड, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
  • पिंटु पिता सहदेव नागले, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पावल, थाना मुलताई
  • संजय पिता महादेव कवरेती, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पावल, थाना मुलताई

जप्त मशरूका

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को ग्राम कन्हडगांव के पास से चंदन की लकड़ी के कटे हुए 05 लठ्ठे एवं चंदन की कटी हुई लकड़ियों के टुकड़े जप्त किए गए।

कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम

इस कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उप निरीक्षक अमित पवार, सउनि. गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रआर. 411 निलेश सोनी, प्रआर. 394 आलोक पटेल, प्रआर. 555 संतोष मालवीय, प्रआर. 210 विकास वर्मा, आर. 656 जितेंद्र पवार, आर. 719 तिलक कुडापे, आर. 541 आदेश कवरेती, आर. 452 विवेक टैटवार, आर. 147 राजेंद्र धाडसे, और आर. दीपेंद्र शामिल थे।

थाना आमला पुलिस का यह कदम एक उदाहरण प्रस्तुत करता है कि किस प्रकार की तत्परता और संवेदनशीलता से गंभीर अपराधों का सफलतापूर्वक खुलासा किया जा सकता है।