सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सवरनी–खमारपानी सड़क से खुले आम गौ तस्करी की जा रही हैं।

एक कार में 7 गौ माताओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था जिसे ग्राम तिनखेड़ा के पास गौ रक्षकों और पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

सभी 7 गौ माताओं को सुरक्षित निकालकर  गौशाला में पहुंचाया गया है, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम बिछआ - खमारपानी से सवरनी होते हुए इस मार्ग पर गोवंश की तस्करी निरंतर बेखौफ जारी है। पुलिस प्रशासन से निवेदन हैं कि इस सड़क पर पुलिस गश्त बढ़ाएं।