स्कूल बंद शिक्षक नदारत,तहसीलदार ने स्कूल की रसोई की देखी व्यवस्थाएं
लापरवाही- स्कूल में पांच शिक्षक पदस्थ,दोपहर 1 बजे से पहले पांचों नदारत
मोहनगढ़। मंगलवार को मोहनगढ़ तहसीलदार रमेशचंद्र परमार क्षेत्रीय भ्रमण पर रहे, इस दौरान तहसीलदार रमेशचंद्र परमार शासकीय प्राथमिक शाला रानीपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर दोपहर 1 बजे से पहले ही स्कूल में ताला लटकता मिला जो जिले की घटिया शिक्षा व्यवस्था को उजागर करता है।तहसीलदार ने स्कूल की दाई तरफ देखा जहां पर स्कूल की रसोई खुली दिखी तो तहसीलदार ने रसोई की व्यवस्थाएं देखी और रसोई बनाने वाली महिला से स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में पूंछतास की तो रसोइया महिला द्वारा बताया गया कि स्कूल खुला था बच्चे भी आए थे पता नहीं सर कितने बजे स्कूल बंद कर चले गए मैने मैने कुछ समय पहले ही सभी बच्चों को खाना खिलाया।
तहसीलदार ने रसोई में फैली अव्यवस्था और गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और रसोई में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए।
हालिया स्कूल निरीक्षणों में गंभीर अव्यवस्थाएं उजागर हुई हैं, जिनमें शिक्षकों की अनुपस्थिति, जर्जर बुनियादी ढांचा, कम छात्र उपस्थिति स्कूल के चारों तरफ गंदगी,शौचालय बंद और कमजोर शैक्षणिक गुणवत्ता शामिल हैं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए, प्रभावित शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कड़े कदम और नियमित निरीक्षण किया जाना जरूरी है।
इनका क्या कहना है..
पूरे मामले को लेकर मोहनगढ़ तहसीलदार ने लापरवाह शिक्षकों पर कारवाही करने का आश्वसन दिया है।

Continue With Google
Comments (0)