सागर में गैंगवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में बीती रात बिच्छू गैंग के कथित सदस्यों द्वारा उत्पात मचाने की घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय बाल्मीकि नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में जबरदस्ती घुस गया और वहां मौजूद परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उदय के हाथ में बका नुमा धारदार हथियार भी था, जिससे इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि फरियादी द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके और इलाके में शांति बनी रहे।
Continue With Google
Comments (0)