विजय मालवीय
*सीहोर में भड़के उमंग सिंघार: कलेक्टर की जगह कुत्ते को सौंपा ज्ञापन*
सीहोर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पारा उस समय चढ़ गया, जब जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान भारी पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई।
प्रशासन की बेरुखी से नाराज सिंघार ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए एक पालतू कुत्ते के गले में कलेक्टर के नाम की तख्ती लटका दी और उसे ही ज्ञापन सौंप दिया। उन्होंने कुत्ते के कान में तंज कसते हुए कहा, "सरकार तक हमारी बात पहुँचाना।" इस दौरान सिंघार ने एडीएम (ADM) को जमकर फटकार लगाई और आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के गुलाम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं कटने के एक महीने बाद भी खरीदी शुरू न होना किसानों के साथ अन्याय है। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा दिन भर चलता रहा ओर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार कार्यकर्ता के साथ कलेक्टर आफिस के सामने लगभग 3 घण्टे बैठे रहे अब ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)