एसईसीएल की बंगवार अंडर ग्राउंड कोयला खदान की छत का हिस्सा गिरने से 03 की मौत, कई घायल।
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर क्षेत्र स्थित एसईसीएल की बंगवार अंडर ग्राउंड कोयला खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान के भीतर अचानक जोरदार एयर ब्लास्ट के साथ रूफ फाल होने से अफरा-तफरी मच गई। खदान की छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई ठेका मजदूर आ गए। हादसे में तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी मलबे में दब गए।
मृतक की पहचान ठेका मजदूर बल्लू बैगा और गोलू बैगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद खदान परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल ने अब तक पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ कर्मचारी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों अनिल कुमार और सुजल वर्मा ने बताया कि खदान के भीतर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसके बाद छत का हिस्सा गिरने लगा। मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मलबा उन पर आ गिरा। घटना के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
खदान के अंदर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल मृतक मजदूर के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मजदूरों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एसईसीएल की बंगवार अंडर ग्राउंड कोयला खदान की छत का हिस्सा गिरने से 03 की मौत, कई घायल। शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर क्षेत्

Continue With Google
Comments (0)