अनूपपुर: शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के संभाग प्रमुख पवन पटेल के निर्देश पर शिवसेना जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा ने कोतमा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोतमा की जल जीवनदायिनी केवई नदी पर अडानी ग्रुप द्वारा बांध निर्माण और मजदूर शोषण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
ज्ञापन में निम्नलिखित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया:
- केवई नदी पर बांध निर्माण: कोठी छतई में अडानी ग्रुप द्वारा बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इससे कोतमा, भालूमाड़ा और जमुना क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो सकता है। नदी के प्राकृतिक प्रवाह में परिवर्तन से पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- मजदूर शोषण: कॉलरी के ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है। मजदूरों को HPC रेट के मुताबिक भुगतान न कर केवल 240 या 250 रुपए ही दिए जा रहे हैं। शिवसेना ने कोयला चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई और कार्रवाई की मांग की।
- स्थानीय रोजगार और विकास: कोठी में अडानी ग्रुप, जेएमएस कंपनी और रेऊला के पावर प्लांट्स को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने के निर्देश दिए जाएं।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया, तो शिवसेना उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख राजेश महाराणा, कोतमा नगर प्रमुख बरकत कुरैशी, मोहित पनिका, राजेश सोनी, विनय कोल, विवेक गुप्ता, धनेश्वर घसिया और सुशांत घसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Continue With Google
Comments (0)