शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल जी के नेतृत्व में
अनूपपुर। क्षेत्र में बढ़ रही पशु तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बीती रात साथियों के सहयोग से क्रूरता पूर्वक मवेशियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को फूनगा में पकड़ने में सफलता हासिल की गई है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
घेराबंदी कर पकड़ा वाहन
जानकारी के अनुसार, शिवसैनिकों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को बेहद क्रूर तरीके से लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सतर्क हुए कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। शिवसैनिकों के तेवर देख पिकअप छोड़कर ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि ड्राइवर और गाड़ी का मालिक हत्थे चढ़ जाते, तो उन्हें कड़ा सबक सिखाया जाता उक्त कार्यवाही में कोतमा नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी , निहाल खान , किशन चौधरी, अमन शर्मा, जितेंद्र सिंह, आर्यन पनिका, दिवाकर साहू , पंकज पनिका, सुमित पनिका, राहुल पूरी, आदर्श मिश्रा, मोनू, प्रवीण पटेल , सेंटी विश्वकर्मा , आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहे ।
तस्करों और दलालों को कड़ी चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद शिवसैनिकों ने खुले तौर पर क्षेत्र के पशु तस्करों और उनके दलालों को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पशु तस्करी का अवैध कारोबार तत्काल बंद कर दें, अन्यथा अब हर गली-मोहल्ले में शिवसैनिक उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
जनता का जताया आभार
इस सफल अभियान के बाद सक्रिय सदस्यों ने उन सभी साथियों और स्थानीय लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस कार्रवाई में सहयोग किया। क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है और इसे गौ-वंश की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)