विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने जनचौपाल के माध्यम से सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने चौरा नानकर, नौढिया, बारी, बरछा, मोहगांव एवं ककरहा सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे सभी शासकीय योजनाओं का लाभ लें और कहा कि यदि किसी योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विधायक तिवारी ने कहा कि जनता से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से जुड़े आत्मीय और भावनात्मक संबंध का है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं और सुझाव उनके सामने रखें।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर-सोनौरी मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा, तुलाराम पाठक, कालीचरण मिश्रा, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा 'गोपी', पूर्व सरपंच गिरजा शंकर चौबे, विवेक तिवारी, मोहनलाल पाल सहित भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Continue With Google
Comments (0)