सीहोर !
शहर के गंज स्थित कोली मोहल्ले में उस समय सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया जब एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी ...
दरअसल गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ला निवासी सोनू नाम के शख्स ने मामूली विवाद में अपने ही पिता सुभाष शाक्य की नृशंस हत्या कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में अफरातफरा और दहशत का वातावरण निर्मित हो गया।
घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया और गंभीर घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार आरोपी नशे में था और इसी दौरान उसकी बहस अपने पिता से हुई बहस के दौरान आरोपी पुत्र ने अपने पिता का गला दबा दिया।
इस मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है, गावाहों से पूछताछ एवं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Continue With Google
Comments (0)