बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस की सतर्कता से 6 वाहन बरामद
छतरपुर। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छतरपुर पुलिस की कोतवाली थाना टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल, होटल परिसर और बस स्टैंड के आसपास से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने विशेष टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग की।0मुखबिर की सूचना पर ग्राम कांटी में दबिश दी गई, जहां दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में मिले। पुलिस ने मौके से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में0आरोपियों ने 6 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इनमें से दो वाहन सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
पकड़े गए आरोपियों में पंकज विश्वकर्मा (पूर्व में चार मामलों में लिप्त) और हल्के भैया यादव उर्फ रामप्रसाद यादव शामिल हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, सीएसपी अरुण कुमार सोनी सहित कोतवाली थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Continue With Google
Comments (0)