जिले के सभी 7 ब्लॉकों के किसान बैंक खाते में किसान सम्मान निधि आने का इंतजार कर रहे " हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकर के हिस्से की सम्मान निधि करीब 6 माह से किसानों के बैंक खाते में नहीं पहुंच रही है। परेशान किसान सम्मान निधि की जानकारी लेने के लिए पटवारी-आरआई और एमपी ऑनलाइन सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी पोर्टल में खराबी आने का बहाना बना रहे हैं और एमपी ऑनलाइन के पोर्टल कर्मचारी भोपाल स्तर में गड़बड़ी होने का अंदेशा जता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसानों के बैंक खाते सम्मान निधि योजना के पोर्टल से लिंक नहीं हैं। इस कारण किसानों के खाते में मध्य प्रदेश सरकार के 6 हजार रुपये की राशि नहीं पहुंच रही है। किसानों को तंगहाली से बाहर निकालने के लिए किसान सम्मान निधि की योजना कारगर साबित हो रही थी, लेकिन किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंचने से कई किसान मायूस हैं।

कई किसान अभी भी बैंक खाते के लिंक का इंतजार कर रहे हैं 

अभी भी कई गरीब किसानों के खाता आधार नंबर मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े पाए हैं जिसके कारण किसानों को शासन की योजनाक लाभ नहीं मिल पा रहा हैं क्षेत्रीय पटवारी और आरी किसानों केबैक खाता को पोर्टल पर लिंक करने का अप्रूवल ही नहीं देरह हैं । जिसके कारण किसान शासन की इस सम्मानिधि योजन से दूर हो गये है। कारण जो भी यह तो तो जिम्मेदार अधिकारी ही जाने लेकिन कई किसान अभी भी सम्मान निधि से वंचित हैं।