लिधौरा जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के प्रयास से स्यावनी खास को बड़ी सौगात: 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर छात्रावास

टीकमगढ़ जिले के जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्यावनी खास के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण हेतु ₹499.78 लाख (लगभग 5 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह छात्रावास क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों को न केवल सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा, बल्कि उन्हें शिक्षा के अनुकूल बेहतर वातावरण भी देगा। इससे दूरदराज के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत मिलेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई है। माना जा रहा है कि यह पहल क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।