आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने निकाली पेंशन रैली
23 सूत्रीय मांगों के निराकरण न होने के विरोध में बैठक एवं रैली
टीकमगढ़ - आज आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों में बैठके एवं रैलियों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य मे टीकमगढ़ जिले के स्थानीय नजरबाग प्रांगण में अध्यापक शिक्षक संवर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों एवं उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चाएं हुई एवं आगामी रणनीति को लेकर शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक उपरांत आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने एकता का परिचय देते हुए नजरबाग से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 23 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मांगों में ई अटेंडेंस को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। मध्यप्रदेश के समस्त एनपीएस धारक कर्मचारियों को पुरानी पेेंशन लागू की जाए। गुरूजियों को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता। अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान की भांति प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाशो का नगदीकरण का लाभ । अध्यापक शिक्षक संवर्ग को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 01 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान का लाभ। कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी शनिवार का अवकाश प्रदान किया जाए अथवा शनिवार के अवकाश के स्थान पर अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए। नवनियुक्त शिक्षकों को 100 प्रतिशत वेतन का भुगतान। अध्यापक संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लेम की सुविधा सहित कई मांगे शामिल हैं। जिले सहित पूरे प्रदेश का शिक्षक मांगें पूरी न होने से आक्रोशित है एवं आगामी समय में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलन करने एवं अनशन पर बैठने को मजबूर है। ज्ञापन के दौरान एडीएम एवं अपर कलेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक अध्यापक शिक्षकों की मांगों को सुना एवं पूर्ण आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को शासन तक शीघ्र पहुंचाएंगे ।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकांत खरे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीश रजक, संभागीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम यादव, जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा भारती, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला संयोजक शिवम शर्मा, जिला सचिव आदित्य शुक्ला, जिला महामंत्री आशीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष अभिनव खरे ,पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र राय, बल्देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौरसिया, तहसील अध्यक्ष जतारा केहर सिंह घोष, हरिओम पाठक, संजय सिरवैया, चंद्राराम अहिरवार, राजेश रावत , मनीष गोस्वामी, दिनेश चतुर्वेदी , फूल सिंह छत्री, अरविंद यादव, प्रकाश जैन, दीपक खरे, विनीत पांडे, मनीष अहिरवार, रविन्द्र सिंह, मनोज सिरवैया, आलोक मिश्रा, अभिषेक खत्री, दीपक तिवारी, प्रकाश जैन, राजनारायण घोष, किरण जेन, साधना शुक्ला, रेखा सूत्रकार, दीपिका विदुआ, शिवांगी नायक, रजनी प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या मे शिक्षक और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Continue With Google
Comments (0)