अनूपपुर: रामपुर भटूरा की खुली खदान परियोजना के आसपास अचानक तनाव का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर्स और द्वियो होल्डर्स ने विरोध में जोरदार आवाज उठाई है। इस विरोध प्रदर्शन में बिजनी, कोतमा, जैतहरी, वेंकट नगर, और अनूपपुर के द्वियो होल्डर्स और ट्रांसपोर्टर्स शामिल हैं.  विरोध का नेतृत्व जिला पंचायत के वार्ड नंबर 7 के सदस्य राम जी मिश्रा 'रिंकू' कर रहे हैं, जबकि बुढ़ार और शहडोल से रिकी भैया और रिकी सरवर ने भी समर्थन में पहुंचकर प्रदर्शन को मजबूती दी है. 

स्थिति गंभीर, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हस्तक्षेप

खदान प्रभावित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा, पूर्व एसडीएम चंद्रकुमार तिवारी, और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। रामपुर की एक टीम ने दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया है। जांच में पाया गया कि गाड़ी मालिक समय पर भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक संकट में हैं।

प्रशासनिक हस्तक्षेप और निर्णय

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा ने थाना प्रभारी जयप्रकाश नारायण शर्मा से फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित होने का अनुरोध किया। एसईसीएल प्रबंधन के टी पांडे और महाप्रबंधक को भी स्थिति की जानकारी दी गई, हालांकि साइबेरिया मैनेजर क्षेत्र से बाहर हैं।

महत्वपूर्ण निर्णय:

  • चार दिन से खड़ी गाड़ियों को तुरंत प्रारंभ किया जाएगा।
  • तीन दिन के भीतर सभी बकाया भुगतानों का निपटारा करने का निर्णय लिया गया है।
  • भुगतान न होने की स्थिति में गाड़ियों को खदान परियोजना में रोक दिया जाएगा।