जबलपुर: पनागर मुड़िया मोड़ स्थित नहर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस !!
जबलपुर जिले की पनागर तहसील क्षेत्र में मुड़िया मोड़ स्थित एक नहर में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी पनागर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई,
थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महिला की पहचान कुण्डम निवासी सुलोचना के रूप में हुई हैं जो अपने पति के साथ पनागर स्थित एक पोयट्रीफार्म में काम करती थी, बीते शनिवार शाम लगभग 4 बजे वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं,
जिसका शव आज मुड़िया मोड़ स्थित नहर में संदिग्ध हालत में मिला हैं जांच के दौरान मृतका के गले में चोट के निशान मिले हैं जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं पुलिस द्वारा मार्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है

Continue With Google
Comments (0)