भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पेट्रोल पंप संचालक संग्राम सिंह
के सुने घर पर हुई चोरी पेट्रोल पम्प संचालक इलाज के लिए नागपुर गया था जिस दौरान उसने हॉस्पिटल पर बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर घर में हो रही चोरी को लाइव देखा। 
पेट्रोल पंप संचालक संग्राम सिंह अपने परिवार के साथ इलाज कराने नागपुर गए हुए थे। इसी दौरान सुने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रात करीब 01 से 03 बजे के बीच ताला तोड़कर ​चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसके आधार पर पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा थाना भालूमांडा में शिकायत की गई जिस पर भालूमाडा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का दावा जल्द चोरों को पकड़ लिया जायेगा।