टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और एक गौवंश की मौत हो गई। यह घटना ग्राम मुहारा के पास जतारा-मुहारा रोड पर हुई, जब एक बाइक सड़क पर बैठे गौवंश से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक शैलेंद्र कश्यप (22) पुत्र परस्राम रैकवार निवासी म्हारा गंभीर रूप से
घायल हो गए थे। गौवंश का सींग उनके सीने में घुस गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जतारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल शैलेंद्र कश्यप को जतारा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
जिले भर में सड़कों पर निराश्रित गौवंश की मौजूदगी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग लगातार की जा रही है।
108 एंबुलेंस के ईएमटी भगवत मिश्रा और पायलट राजेंद्र खंगार ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Continue With Google
Comments (0)