मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देशों के अनुरूप बालिकाओं व युवाओं के उन्नयन की दिशा में टीकमगढ़ पुलिस की पहल
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने विजेता बालिका खिलाड़ियों से किया प्रेरणादायी संवाद
पुलिस अधीक्षक ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल, शिक्षा और करियर पर युवा संवाद के माध्यम से दिया मार्गदर्शन
टीकमगढ़ 18 मार्च
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं ।
टीकमगढ़ जिले में युवाओं एवं विशेष रूप से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण एवं सकारात्मक मार्गदर्शन हेतु पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में “युवा जोड़ो अभियान” एवं “प्रतिभा सम्मान अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
👉 इसी क्रम में अस्मिता सेपकटकरा लीग 2025-2026 के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्राउंड पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोल्ड एवं सिल्वर मेडल विजेता 30 प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आज दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संवाद किया गया।
👉 युवा संवाद के माध्यम से मिला मार्गदर्शन
पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके अनुभव, लक्ष्य एवं भविष्य की योजनाओं को जाना तथा उन्हें जीवन में संतुलन बनाए रखते हुए खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
👉 प्रतिभाओं का सम्मान और उत्साहवर्धन
कार्यक्रम के दौरान सभी 30 विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
🔶 युवा जोड़ो एवं प्रतिभा सम्मान अभियान का प्रभाव
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित इन अभियानों के माध्यम से युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही प्रतिभावान बच्चों को पहचानकर उन्हें मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को आगे बढ़ाना समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, और पुलिस विभाग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक कनक सिंह, महिला प्रकोष्ठ स्टाफ, कोच अमन दुबे, गेम्स प्रेसिडेंट राम मोहन दुबे एवं ऊषा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ पुलिस युवाओं को सशक्त, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।
👉 टीकमगढ़ पुलिस — युवाओं के साथ, उज्ज्वल भविष्य की ओर।
Continue With Google
Comments (0)