अनूपपुर: स्थानीय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक आयसर कंपनी का ट्रैक्टर, गुजर नाला से ट्राली में रेत लोड कर पडरिया की ओर ले जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पडरिया रोड पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की।
ग्राम पडरिया बस स्टैंड के पास, नीले रंग की ट्राली में रेत लदा हुआ आयसर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 65AA 1372 आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से नाम पूछा, तो उसने अपना नाम गणेश सिंह गोंड पिता राजू सिंह गोंड, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुकुरगोडा थाना जैतहरी बताया।
चालक के पास ट्रेक्टर ट्राली में लोड रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिससे वह अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को रेत सहित विधिवत जप्त कर थाना प्रांगण में सुरक्षित खड़ा कर दिया है।
आरोपी चालक गणेश सिंह गोंड एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
Continue With Google
Comments (0)