अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर में दबकर आदिवासी बालक की मौत

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा अगर शिकायत सुन ली जाती तो यह घटना नहीं घटती।

घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक हस्तक्षेप व पुलिस प्रशासन पर आरोपों की बौछार।

मझौली की घटना

यह दुखद घटना सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी टिकरी के अंतर्गत सुबह 3 से 4 बजे के बीच की है। अवैध रूप से रेत लोड करने गए एक नाबालिग आदिवासी बालक की मृत्यु रेत से भरे ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गई। स्थानीय लोगों में मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह 8 बजे जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची।

राजनीतिक लोग अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से मृतक के परिजनों और पुलिस प्रशासन को परेशान करते नजर आए। परिजनों को उकसाकर 8-9 घंटे तक शव को घटनास्थल पर ही रखा गया, जिससे प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना का विवरण

  • एक नाबालिग बालक ने बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से चल रहा था, तभी एक बालक गिर गया और ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर चढ़ गया।
  • ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया, जिससे भीड़ में आक्रोश बढ़ गया।
  • थाना प्रभारी मड़वास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक के साथ काम कर रहे बालक के अनुसार, अमोल सिंह के ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ। पुलिस ने 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

राजनीतिक द्वेष का आरोप

घटनास्थल पर कुछ लोगों ने टिकरी के वर्तमान सरपंच पर अवैध रेत उत्खनन का आरोप लगाया। सरपंच ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक द्वेष भावना का परिणाम बताया।

पुलिस की कार्रवाई

संदीप सिंह की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। थाना प्रभारी भूपेश बैस ने लोगों को उचित कार्यवाही और शासन के नियमों के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

घटना ने प्रशासन और राजनीतिक हस्तियों के बीच मतभेदों को उजागर किया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।