घर से अचानक लापता हुई दो मासूम, हनुमानताल पुलिस कर रही तलाश, 24 घंटे के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

मप्र जबलपुर:  बीते दिन हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले दो मासूम बच्चे घर पर खेलते खेलते अचानक कही गायब हो गए, काफी खोजबीन के बाद जब मासूम बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका तो माता पिता हनुमानताल थाने पहुंचे जहां दोनों मासूमों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, वहीं कल से लापता हुए दोनों मासूमों का आज 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका हैं 
हनुमानताल पुलिस ने शनिवार शाम लगभग 6 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते 16 जनवरी को प्रेमसागर निवासी मनोरमा वंशकार पति रोहित वंशकार ने थाना आकर बताया कि नेहा वंशकार उम्र 8 वर्ष और उसकी ननद की बच्ची नंदनी वंशकार उम्र 6 वर्ष अचानक कही बिना बताएं गुम हो गई हैं काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका,
 वहीं शिकायत बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए बच्चियों की तलाश शुरू कर दी हैं, लेकिन लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चियों का कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिल सका हैं 
हालांकि पुलिस का कहना हैं कि बच्चियों को लगातार खोजा जा रहा हैं, जिन्हें जल्द ही पुलिस ढूंढ निकालेगी,